उर्दू शायरी की हिंदुस्तानी रूह (शिराज़ा, १९६५)
मंटो की किरदार निग़ारी (शायर, १९६४)
उर्दू शायरी में जदीदियत की रिवायत
मोमिन का रश्क (नयादौर, १९६५)
लाखों सज्दे किये एक विर्द की तस्कीं के लिये
हसरत व यास से एक एक नज़र को देखा
सिर्फ एक लफ्ज़ मोहब्बत है मौसूम अपना
शाम देखी न कभी और सहर को देखा
खुदफरेबी से यह समझा के तुम्हें भूल गयी
नक्श पत्थर पे बना हो तो मिटायें क्यूंकर
संगे दिल प्यार की गर्मी से पिघल जाता है
यह इनायत कि नज़र दिल को हुयी आज खबर
आपके दिल में मोहब्बत है यही क्या कम है
हिज्र के दर्द को हमराज़ बना लूंगी मैं
अब ज़माना मेरे ज़ख्मों पे न मरहम रख्खे
दिल की सोज़िश को ही दमसाज़ बना लूंगी मैं
आपका प्यार है कंदील मेरे राहों की
आपका तर्ज़े तख़ातुब है मोहब्बत परवर
आखरिश मिल गयी खोई हुयी जन्नत मुझको
ज़ुल्मते ग़म से निकल आयी है ताबिंदा सहर
सज्दे – माथा टेका
विर्द -बात को दोहराना
तस्कीं -सांत्वना
हसरत व यास – निराशा
मौफूक – नाम (namesake)
खुदफरेबी – खुद को झठा बहलाना (self deception)
संगे दिल -पत्थर दिल
इनायत – र्कपा (kindness)
हिज्र – जुदाई
हमराज़ – दोस्त
सोज़िश – जलन (burning)
दमसाज़ – दोस्त
तर्ज़े तखातुब – आपकी संबोधित करने की शैली (तर्ज़ -ढ़ंग, तखातुब – संबोधन)
आखिरश – अंत में (finally)
परवर – सबसे ऊँचा (great, above all)
ज़ुल्मते ग़म – ग़म का अंधेरा
ताबिंदा – रोशन
This Aazad ghazal was published in Mahanama Zewar, Patna in February 1974

While Dr. Zarina Sani worked on the biographical book on Zia Fatheabadi, they formed a close bond. On her untimely demise he expressed his grief with these heartbreaking words.
The Ghazal was published in his book “Naram Garam Hawain” in the 1987 edition (page 37) and has been included in “Meri Tasveer” 2011 edition (page 92)
पा शिकस्ता रबाब है ख़ामोश
पर्दा पर्दा हिजाब है ख़ामोश
ख़ुमकदे में सुकूत का आलम
खाना ए आफताब है ख़ामोश
थम गयी कायनात की गरदिश
शोरिश-ए-इन्क़लाब है ख़ामोश
हादसों की ये खुद पशेमानी
खलिश-ए-इज़तिराब है ख़ामोश
बेसवाली दलील-ए-नाफ़हमी
आईना-ए-लाजवाब है ख़ामोश
मँज़िल-ए-रेगज़ार ख़ाक बसर
तिशनगी-ए-शराब है ख़ामोश
ऐ ग़म-ए-दिल न शोर-ए-हश्र न उठा
ज़िन्दगी महव-ए-ख़्वाब है ख़ामोश
बेक़राँ दश्त-ए-बेकसी में “ज़िया”
दिल-ए-ख़ानाख़राब है ख़ामोश
– ज़िया फतेहाबादी
पा – पाँव/feet
शिकस्ता - हारे हुये / broken
रबाब – वाद्य/ a stringed instrument
ख़ुमकदा – मदिरालय / wine bar
सुकूत – चुप्पी / silence
खाना-ए-आफताब – सूरज का घर / Sun’s home
कायनात – संसार /world
गरदिश – दुर्भाग्य/ misfortune
शोरिश- दंगाफसाद / disturbances
खलिश -चुभन / pain
इज़तिराब- बेचैनी / restlessness
दलील- argument
नाफ़हमी- मूर्खता
रेगज़ार- रेग़िस्तान / desert
तिशनगी- प्यास / thirst
हश्र- कोलाहल /lament
महव-ए-ख़्वाब- मिटा हुआ सपना /an erased dream
बेक़राँ – असीम /boundless
बेकसी- मजबूरी
ख़ानाखराब- अभागा /unfortunate
Recent Comments